आँखे तुम्हारी कुछ मुस्कान छिपाये बैठी है,
नज़रें झुका लो, तो भी ढूंढ लेगा वो!(कोई)
मासूम चेहरा कोई नाम छिपाये बैठी है,
इनको हटा लो, तो भी ढूंढ लेगा वो!(कोई)
ज़ुल्फें ये कोई शाम बनाये बैठी है,
थोड़ी लहरा लो, तो भी इनमें छांव ढूंढ लेगा वो!(कोई)
साँसें तेरी कोई 'ज़ाम' चढ़ाये बैठी है,
तुम कुछ पल न् भी लो, तो भी ढूंढ लेगा वो!(कोई)
___©aksh!
![]() |
| _©akshwrite.blogspot.com |





